Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceगंदे पानी की जलापूर्ति से लोग परेशान

गंदे पानी की जलापूर्ति से लोग परेशान


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं 5 व 6 की बस्तियों में गंदे जलापूर्ति की परेशानी से लोगों को तकलीफ हो रही है। जिसे दुरुस्त करने के लोगों ने जलदाय विभाग से मांग की है।

कॉलोनिवासी रामेश्वर सोनी, महेश मंगल, राहुल अग्रवाल, काजोड़ कंछल, दिनेश ने बताया कि गणेश रोड ताराचंद गुप्ता शोरूम के सामने वार्ड नंबर 5 व 6 की गलियों में पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने बताया कि गंदा पानी बदबूदार व मटमैला है, जो पीने योग्य कतई नहीं है। ऐसे पानी के सेवन से लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं से उक्त समस्या के निस्तारण की मांग की है। लोगों ने बताया कि सप्लाई में शुरुआती पानी ज्यादा गंदा आ रहा है। उक्त गंदे पानी को लोगों ने बोतल में भरा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d