Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationजिज्ञासा का राजस्थान राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में चयन

जिज्ञासा का राजस्थान राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा में चयन


Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय घाड़ की छात्रा जिज्ञासा देवतवाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा कक्षा 10 में राजकीय विद्यालयों की श्रेणी में राज्य में 19वां स्थान प्राप्त किया है।

शिक्षक ब्रह्मराज मीणा ने बताया कि छात्रा ने घाड़ क्षेत्र, अपने विद्यालय और माता-पिता, गुरुजनों का नाम रोशन किया है। जिज्ञासा देवतवाल को यह सफलता प्राप्त करने पर कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययन के दौरान 1250 रुपए प्रतिमाह एवं स्नातक, स्नातकोत्तर में नियमित अध्यनरत रहने के दौरान 2 हजार रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा जारी विशेष योग्यता प्रमाण पत्र भी देय होगा। छात्रा के पिता मजदूरी करने के लिए विदेश में हैं। यह प्रतियोगिता गत 12 मई को आयोजित हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d