Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा नेता विजय बैंसला ने गुरुवार को भाजपा शहर मंडल देवली के कार्यकर्ताओं के साथ बीसलपुर कॉलोनी स्थित सर्किट हाउस में बैठक की।

इस दौरान उन्होंने संगठन मजबूत करने पर चर्चा की। बैंसला ने कार्यकारिणी की बैठक लेकर संगठन को और सशक्त करने पर चर्चा की। यह बैठक करीब ढाई घंटे तक चली। जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखें। भाजपा नेता ने लोकसभा और विधानसभा में मिले मतों को लेकर बूथ वाइज विस्तार से चर्चा की और दोनों चुनाव में रहे अंतर, कमजोर बूथ को जानकर उसे मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने यहां खुलकर चर्चा कर चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा।


