Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsजहाजपुर नगर पालिका साधारण सभा मंगलवार को

जहाजपुर नगर पालिका साधारण सभा मंगलवार को

10 एजेंडों पर होगी चर्चा


Jahazpur News 1जुलाई (आज़ाद नेब) विकास व सौंदर्यकरण, भूखण्डों काम्पलेक्स में दुकानो की नीलामी, डिवाईडर कम्यूनिटी हॉल निर्माण समेत 10 एजेंडों पर 2 जुलाई को जहाजपुर नगर पालिका की साधारण सभा आयोजित होगी।

ईओ राघव मीणा ने बताया कि नगर पालिका मण्डल की साधारण सभा पालिका कार्यालय सभा भवन में पालिका चेयरमैन नरेश सिंह मीणा की अध्यक्षता में सुबह 11.15 बजे होगी। बैठक में भंवरकला तालाब की पाल के विकास व सौंदर्यकरण, नगर पालिका क्षेत्र में सम्पूर्ण सुविधायुक्त कम्यूनिटी हॉल निर्माण, बस स्टेण्ड से चावण्डिया चौराहे व नगर पालिका कार्यालय से परशुराम सर्कल तक डिवाईडर निर्माण कार्य, तहबाजारी व बस शूल्क दरे बढाने, नगर पालिका की आबादी भूमि पर प्लॉन तैयार कर भूखण्ड की नीलामी, बस स्टेण्ड काम्पलेक्स में दुकानो की नीलामी, शिवजी नगर में शेष भूखण्डों की नीलामी, ऑटो टीपर, ट्रेक्टर ट्रॉली व लोडर (जेसीबी) व शवयान क्रय करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितिकरण, नगर पालिका क्षेत्र में अन्य विकास व निर्माण कार्यों के एजेंडों पर बैठक में चर्चा की जानी प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d