Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsस्वर लहरियों के साथ चादर पेश की, दो दिवसीय उर्स

स्वर लहरियों के साथ चादर पेश की, दो दिवसीय उर्स


Deoli News 1 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हिंदू, मुस्लिम एकता के प्रतीक हज़रत पहलवान शाह रहमतुल्लाह बाबा का दो दिवसीय उर्स हर्ष उल्लास व धार्मिक भावना के साथ मनाया गया है।

इस मौके पर रविवार को उर्स की शुरुआत, कुरान मजीद की तिलावत एवं कुरान ख्वानी के आग़ाज़ के साथ हुई। वहीं सोमवार को नमाज के बाद शाही जामा मस्जिद से हज़रत पहलवान शाह बाबा की मज़ार शरीफ पर बैंड की स्वर लहरियो के साथ चादर पेश की गई। इसमें “दुल्हन बनी है दिल्ली, दुल्हा बना है ख्वाजा, आज अजमेर की गलियो में, भर दे झोली मेरी या मुहम्मद, लौटकर मैं ना जाऊंगा खाली आदि सुनाया। शाम को महफ़िल ए कव्वाली का आयोजन जाएगा। वहीं लंगर प्रसादी व कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न होने जा रहा है। यह जानकारी समाज के सदर सिराज खान व शम्मी रंगरेज ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d