Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराहुल गांधी के बयान से हिंदू समाज आहत, पुतला फूंका

राहुल गांधी के बयान से हिंदू समाज आहत, पुतला फूंका

सर्व हिंदू समाज ने जताई नाराजगी


Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को हिंसक कहे जाने के बयान की निंदा करते हुए सर्व हिंदू समाज देवली ने गुरुवार सुबह राहुल गांधी का पुतला फूंका तथा बयान की निंदा की।

इस दौरान सर्व हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम देवली उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया कि प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने हिंदू समाज को हिंसक कहा है। वही हिंदू समाज के व्यक्ति को अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने तथा डराने, धमकाने वाला बताया है। इस बयान से हिंदूधर्म के खिलाफ लोगों को भड़काने का प्रयास किया गया है। राहुल गांधी के उक्त बयान की सर्व हिंदू समाज ने निंदा की है तथा राष्ट्रपति से राहुल गांधी को पाबंद करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से जो बयान दिया गया है। उस पर गांधी माफ़ीनाफ़ा लिखे औऱ लोकसभा अध्यक्ष को दे। वहीं हिंदू समाज से इस टिप्पणी पर माफी मांगे। इसके अलावा राहुल गांधी की सदस्यता भंग करने की मांग की है। इस दौरान तहसील कार्यालय के बाहर लोगों ने राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका तथा गांधी के बयान की निंदा की।

यहां विरोध प्रदर्शन में उमाशंकर खूटेटा, सत्यनारायण साहू, जितेंद्र सिंह चौधरी, अंकित डाबर, तेजेंद्र पारीक, सांवरिया बैरागी आदि थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d