सदन की कार्यवाही में बताई जहाजपुर-कोटडी विधानसभा क्षेत्र की समस्या
Deoli News 4 जुलाई (आजाद नेब) विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान गुरुवार को जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा ने क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इससे हल्के, भारी व सभी प्रकार के यात्री व मालवाहक वाहनों के आवागमन में खासी परेशानी आ रही है।
क्षतिग्रस्त और कम चौडाई के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। लिहाजा प्राथमिकता के आधार पर सभी सडकों का पुनः निर्माण व आवश्यकतानुसार सडकों की चौडाई बढ़ाने की मांग की है। विधायक मीणा ने राजकीय चिकित्सालय देवली से कुचलवाडा क्षतिग्रस्त सडक का 20 मीटर चौडाईकरण के साथ पुनः निर्माण, ग्राम धौड से एनएच 48 तक 2 किमी सड़क, कोटडी उपखण्ड मुख्यालय कस्बे में बाईपास सडक, ग्राम खजूरी से गढ़बोदिया 3 किमी सडक, कोटडी-पपलाज से शिवनगर 6.5 किमी सडक, छापडेल से सम्पर्क सड़क मेन रोड तक 7 मीटर चौडाईकरण सहित सडक निर्माण की मांग की।

इसी प्रकार बीरधोल से सगतपुरिया के मध्य सड़क पर पुलिया ऊंची करने के साथ एक किमी सड़क निर्माण, ग्राम सरसिया से भुवार तक 6 किमी सडक चौडाईकरण सहित निर्माण, मुख्य सडक एनएच कुचलवाडा खुर्द से हरिपुरा सडक निर्माण, ओडियाखेडा से घाटारानी माताजी बनास नदी पर नवीन पुलिया निर्माण, देवली क्षेत्र में नेवरबाग से कोटा रोड तक नाला निर्माण, कुचलवाडा रोड से जैन कॉलोनी होते हुए अण्डरपास तक नाला एवं फोरलेन सडक हनुमान नगर से महादेवजी की छतरी कुचलवाडा तक नाला निर्माण, रजवास से गेरूठा 4.6 किमी सडक निर्माण, ईटून्दा से चान्दादण्ड 2.5 किमी सडक निर्माण, एमडीआर-7 से ग्राम छाजेला का खेडा-मूंडीभट्टा 4 किमी सडक को 7 मीटर चौडाईकरण के साथ अन्य कई निर्माण की आदि मांग की है।



