Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsपूरी रात चलेगा मातम का दौर, मोहर्रम का जुलूस बुधवार को

पूरी रात चलेगा मातम का दौर, मोहर्रम का जुलूस बुधवार को


Deoli News 16 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मोहर्रम की तिथि से पूर्व मंगलवार रात हजरत इमाम हुसैन की शहादत के पहले की रात है। यह मोहर्रम की नौवी तारीख को होती है। इसे लेकर आज रातभर मातम का दौर चलेगा।

समाज की अख्तरूल्लाह खान ने बताया कि मोहर्रम से पूर्व की रात को दुनिया भर के मुस्लिम समाज के लोग कत्ल की रात के नाम से याद करते हैं। इस रात ताजिए शहर में बने चौक पर स्थापित किए जाएंगे। वही पूरी रात मातम और मरसिया का दौर चलेगा। उन्होंने बताया कि मोहर्रम पर बुधवार को सुबह 10 बजे इमाम चौक से मुख्य बाजार होते हुए छतरी चौराहा पर शाम 6 बजे सभी ताजिए एकत्र होंगे। यहां मोहर्रम कमेटी के सदस्य असलम पठान, रहमान अब्बासी, असलम अब्बासी, रशीद पठान, अकील कुरैशी, अमन पठान, जाकिर कुरैशी, साजिद की दस्तारबंदी होगी। इसके बाद ताजियों को ऊंचा स्थित कर्बला में ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। मोहर्रम को लेकर तैयारियां जारी है। ताजियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

बताया गया की एजेंसी एरिया से मुख्य ताजिया निकलेगा। इसके अलावा ममता सर्कल क्षेत्र व भिस्ती मोहल्ला से भी ताजिया निकाला जाएगा। यह मुख्य ताजिए होंगे। सोमवार शाम सीएलजी की बैठक में मोहर्रम को लेकर भी चर्चा की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d