Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsहादसे में मां-बेटे घायल, बेकाबू कार नाले में गिरी

हादसे में मां-बेटे घायल, बेकाबू कार नाले में गिरी


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर सरोली मोड़ चौराहे के समीप शनिवार को एक कार ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मां बेटे घायल हुए हैं। जबकि कार सवार लोग बाल बाल बच गए।

दरअसल कार सवार होकर मध्यप्रदेश से खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे। सरोली मोड़ चौकी प्रभारी रामसहाय सैनी ने बताया कि मध्य प्रदेश के होशंगाबाद धरम कडी शिवानी मालवा थाना क्षेत्र नर्मदा प्रसाद पुत्र प्रकाश गौड़, उनकी पत्नी शीतल कुमारी, वैष्णवीराम गौड़, मानसी पुत्री चिरंजीलाल, विक्रम पुत्र रमेशचंद कार में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के सरोली मोड़ चौराहे पर उनकी कार ने सड़क किनारे खड़े मां, बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सीता देवी पत्नी पप्पूनाथ व उसका बेटा रवि पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिनकी हालत चिंताजनक होने पर उन्हें टोंक रेफर किया गया। घटना के बाद कार नाले में जा गिरी। सरोली मोड़ चौराहे पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d