Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के घोसी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने का मामला शुक्रवार सुबह फिर सामने आया है।
पीड़ित गणेश ग्वाला पुत्र कानाराम घोषी ने बताया कि बीती रात 9 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की तथा लॉक लगाकर घर में चले गए। वही सुबह उठने पर यह बाइक गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि यह बाइक राकेश कुमार पुत्र प्रभु लाल रेगर निवासी देव डूंगरी जिला बूंदी से खरीदी थी, जो अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली। उल्लेखनीय है कि देवली में बाइक चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातें आम व बेलगाम हो गई।
वृद्धा को बंदी बनाकर लूटे जेवरात, देवली में निकली चोरों व नकबजनों की बारात



