Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनकदी व आभूषण चुराने के आरोपी गिरफ्तार

नकदी व आभूषण चुराने के आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने गत जून माह में हुई नकदी व आभूषणों की चोरी के मामले में दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चुराया गया माल भी बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार यह वारदात गत 23 जून को मोरला चौराहा स्थित संत निरंकारी आश्रम के चौकीदार के मकान में हुई थी। मामले में पीड़ित सुखदेव मीणा ने प्रकरण दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी कुलदीप पुत्र बाबूलाल रेगर निवासी बिंदी गेट दरवाजा जहाजपुर व बंटी कुमार पुत्र केसरलाल रेगर निवासी देवली रोड हरिओम नगर वार्ड नं 21 पुलिस थाना जहाजपुर है। जिन्हें गिरफ्तार किया जाकर माल बरामद किया गया है। वहीं पुलिस अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। कार्रवाई दल में सहायक उप निरीक्षक कैलाशलाल, महेंद्र सिंह, पुलिसकर्मी मनीष कुमार, लालाराम, लेखराज शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d