Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessएयू बैंक ने सामाजिक सरोकार के तहत नोटबुक वितरित की

एयू बैंक ने सामाजिक सरोकार के तहत नोटबुक वितरित की


Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक देवली की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में छात्र छात्राओं को नि:शुल्क नोटबुक्स वितरित की गई।

प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने बताया कि इस मौके पर एयू बैंक के शाखा प्रभारी सुनील दाधीच, रिलेशनशिप मैनेजर सुमित गौतम, जगदीप सिंह राठौड़ आशीष उपाध्याय एवं मानसी चतुर्वेदी मौजूद थे। जिन्होंने कक्षा एक से 6 कक्षा तक के बच्चो को नोट बुक भेंट की। उपप्रधानाचार्या विमला मीणा अध्यापक रविशंकर मीणा, संजय सोयल, द्वारका प्रसाद प्रजापत, बुद्धि प्रकाश अनिरुद्ध शर्मा, दयाराम मीणा, राजेश शर्मा धर्मचंद जैन, सुरेश कुमार का सम्मान किया। शाखा प्रबंधक ने बच्चो को साइबर अपराध, गलत ट्रांजेक्शन, साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा और इससे बचने के उपाय भी बताए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d