Deoli News 30 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सफाईकर्मी भर्ती 2024 में परंपरागत रूप से सफाई का काम कर रहे वाल्मीकि समाज को शत प्रतिशत प्राथमिकता दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम देवली एसडीओ को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में परिषद ने सफाईकर्मी भर्ती 2024 में वाल्मीकि समाज को शत प्रतिशत प्राथमिकता दिलाने, इस भर्ती से आरक्षण पद्धति हटाने व वर्ष 2018 में सफाईकर्मी भर्ती में लगे गैर वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों को मूल पद पर कार्य पर लगाने की मांग की है। वही मांग नहीं माने पर झाड़ू डाउन कर हड़ताल की चेतावनी दी। उक्त मांग का अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज विकास परिषद देवली ने समर्थन किया है। परिषद ने 7 दिन में मांगे नहीं मानने पर नगर पालिका देवली में भी झाड़ू डाउन हड़ताल कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस दौरान समाज के लोगों ने अपनी मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौपा है।



