अमरगढ़ दुर्ग में हुई वारदात, पुलिस उप अधीक्षक पहुंचे मौके पर
Jahazpur News 31 जुलाई (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के अमरगढ़ दुर्ग स्थित जगमोहन मंदिर से ठाकुर जी की बेशकीमती प्रतिमा चोरी होने का बुधवार सुबह मामला सामने आया है। वारदात की से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
वहीं वारदात की सूचना पर ग्रामीणों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध प्रदर्शन किया। जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी, शक्करगढ़ थानाधिकारी हेमराज मीणा मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे है। कुछ सालों पहले भी इसी प्रतिमा की चोरी हुई थी। जिसको पुलिस ने बरामद कर ग्रामीणों को सौंपा था। वहीं फिर से यह प्रतिमा चोरी हो गई। जानकारी के मुताबिक ठाकुर जी की यह प्रतिमा होने से यह बेशकीमती बताई जा रही है, जिसे चोर चुरा कर ले गए। जबकि मंदिर में ठकुरानी जी की प्रतिमा विराजमान है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड को सूचना दी है। जिनकी मदद से पुलिस चोरों का सुराग लगाएगी।



