Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पिछले दो-तीन दिन से हुई बारिश के चलते जयपुर रोड पर चुंगी नाके की समीप पानी का भराव हो गया है। वहीं निकासी नहीं होने से यहां बारिश के कई घंटे बाद भी भराव है।
दरअसल शहर के जयपुर रोड पर बारिश का पानी कब्रिस्तान की दीवार के सहारे एकत्र हो गया है। यहां काफी मात्रा में पानी भरा है। दीवार के करीब 2 फीट तक पानी का भराव है। लिहाजा भरे हुए पानी से निकलते वक्त वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। इसे हादसा होने का अंदेशा है। वही लगातार पानी के भराव से सड़क खराब हो रही है। यह हालत हर बार बारिश के बाद होती है। सड़क का ढलाव एक ओर होने से यह पानी भर रहा है।
मकान के चारों ओर जल भराव हुआ
इधर, शहर की जानकी नगर कॉलोनी के लोगों ने उपखंड अधिकारी जहाजपुर को ज्ञापन सौपकर जल भराव से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में लोगों ने बताया कि भरतपुर हाउस के आगे निजी हॉस्पिटल से गौतम आश्रम मार्ग पर नाला निर्माण नहीं होने से मकान के चारों ओर पानी भरा है। जिससे इन मकानों में दरार आने की संभावना है। वहीं रास्ते पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने मकान बनाकर नाले की जगह पर अतिक्रमण कर लिया है।
इसकी वजह से नाला निर्माण नहीं हो पाया है और यहां पानी का भराव हो गया। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में अतिक्रमियों के विरुद्ध कार्रवाई कर नाला निर्माण की मांग की, ताकि पानी की निकासी हो सके। ज्ञापन सौपने में कॉलोनी निवासी रणजीत सिंह, अंकित, सरिता, कांता देवी, रामनारायण मीणा समेत कॉलोनी के लोग थे।



