Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गृह रक्षा दल उपकेंद्र देवली की ओर से बुधवार को शहर के शहर के डाक बंगला परिसर में पौधारोपण किया गया।
एचपीसी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पौधारोपण में गृह रक्षा दल के टोंक कमांडेंट चाणक्य जायसवाल, पीसी राजेंद्र शर्मा, पृथ्वीराज, एचसीसी रामेश्वर मीणा, एचपीसी अशोक, गजेंद्र सिंह समेत होमगार्ड शामिल थे। जिन्होंने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने मिलकर शीशम, पीपल, नीम के करीब 100 पौधे लगाए।
हरियाली तीज पर किया पौधारोपण
शहर के एजेंसी एरिया रोड पर बुधवार को युवकों ने हरियाली तीज के मौके पर पौधारोपण किया औऱ पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान अजीत सिंह राठौड़, दिलखुश टाटावत, ओमप्रकाश धोबी, त्रिलोक बैरवा, सिद्धार्थ मीणा, अंकित वैष्णव सहित युवक मौजूद थे।



