शाहपुरा जिला कलक्टर ने की शुरुआत
Jahazpur News 7 अगस्त (आज़ाद नेब) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार पूरे प्रदेश में “हरियालों राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम” चलाएं जा अभियान के तहत बुधवार को शाहपुरा जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने ग्राम पंचायत कुराड़िया मे पौधारोपण किया।
जहाजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुराडिया में चावंडा माता स्थान पर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में “हरियालो राजस्थान” के अंतर्गत तीज के रंग, पेड़ के संग थीम पर पौधारोपण हुआ। इसमें जिला कलक्टर ने “कदम” का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में तीज महोत्सव के तहत झूला व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत व राजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा ग्राम कुराडिया में 1100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पंचायत समिति के विकास अधिकारी पुरषोत्तम शर्मा, सरपंच अजीत सिंह मीणा तथा ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुमेरचंद मीना व वाटरशेड एईएन रामराज मीणा, जेटीओ शहजाद खान, प्रहलाद जाट व पंचायत सचिव हजारी लाल व राजीविका के समस्त कलस्टर मैनेजर व कलस्टर स्टॉफ मौजूद था।




