-
यात्रा का देवली में स्वागत किया,
-
सरयू नदी के जल से करेंगे भगवान शिव व चारभुजानाथ का अभिषेक
@आशीष बागड़ी
Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटड़ी श्रीचारभुजा युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में आस्था के केंद्र श्रीकोटडी श्याम व धर्माऊ सरोवर स्थित नीलेश्वर महादेव का श्रावण मास में अयोध्या की सरयू नदी के जल से अभिषेक करने के लिए 72 सदस्यों का दल बुधवार को कोटड़ी श्याम दरबार से रवाना हुआ है। यह पूरा सफर करीब 1008 किलोमीटर का है।

डाक कावड़ यात्रा के संयोजक श्याम लाल पुरोहित ने बताया यात्रा से पूर्व सुबह सवा 5 बजे ठाकुरजी का अभिषेक होगा। वहीं 9:15 बजे अयोध्या स्थित राम नाम बैंक में जमा होने वाली 58.25 करोड़ राम नाम संग्रह की पुस्तिकाओं की शोभायात्रा शुरू हुई। आधा दर्जन वाहनों के साथ श्रीचारभुजा युवा शक्ति संगठन के सदस्य 11:15 बजे अयोध्या के लिए वाहनों से रवाना हुए। सभी कावड़िए अयोध्या में रामलाल के दर्शन कर शुक्रवार को कावड़ में सरयू का जल भरकर शाम 4:15 बजे डाक कावड़ यात्रा शुरू होगी। कावड़िए दौड़ते हुए आएंगे, जो लखनऊ, आगरा, भरतपुर, निवाई, देवली, जहाजपुर, पंडेर होकर 72 घंटे बाद सोमवार शाम 4 बजे कोटडी श्याम दरबार में पहुंचेगी। जहां कांवड़िए कोटड़ी श्याम दरबार की 108 परिक्रमा लगाएंगे।
इस दौरान सरयू के जल से कोटडी श्याम दरबार व नीलेश्वर महादेव का किया जाएगा। देवली निवासी राकेश दीया ने बताया कि उक्त यात्रा के देवली पहुंचने पर राजेंद्र टेंट हाउस पर भगवान चारभुजानाथ के ननिहाल की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया।


