Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

मंगलवार दोपहर ढाई बजे हुआ था हादसा, बुधवार को हुआ पोस्टमार्टम


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुचलवाड़ा कला के समीप से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा जयपुर पर मंगलवार दोपहर अपने घर जा रही एक युवती सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जबकि उसके साथ बैठे व बाइक चला रहे युवक के भी चोटे आई।

सूचना पर हनुमान नगर पुलिस मौके पर पहुंची।घटना के बाद शव को देवली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया। जिसका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपर्द कर दिया। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि कुचलवाड़ा कला निवासी पूजा राजपूत (18) पुत्री भंवर लाल निवासी कुचलवाड़ा कला रोड अपने एक साथी के साथ किसी कार्य से उस मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान कुचलवाड़ा कला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पूजा राजावत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूजा के साथी को हल्की चोटे आई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतका के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d