Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsगाय व नंदियों की लड़ाई में कार क्षतिग्रस्त हुई

गाय व नंदियों की लड़ाई में कार क्षतिग्रस्त हुई


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के वार्ड नं एक नेकचाल रोड पर बुधवार सुबह आवारा नंदी व गायों के संघर्ष में सड़क किनारे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

जिससे वाहन मालिक को नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार यह कार कॉलोनी निवासी मोहनलाल साहू की है। जिन्होंने नेकचाल रोड पर अपनी कार खड़ी कर रखी थी। सुबह के वक्त आवारा नंदी व गायों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें नंदी व गायों के टकराने से कार का आगे व पीछे का बोनेट टूट गया। इसके अलावा कार में कई जगह टूट हुई है। लोगों ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चे भी खड़े थे। लेकिन गनीमत रही कि बच्चे चपेट में नहीं आए, नहीं तो कोई अनहोनी नहीं हो सकती थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d