Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में हरियाली तीज पर ग्राम पंचायत के सानिध्य में 201 विभिन्न किस्म के पौधे लगाए गए। इस दौरान करंज, नीम, कनेर, आवंला, गुलमोहर, शीशम के पौधे लगाकर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।
ग्राम पंचायत सरपंच पूरणमल वर्मा ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह, देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक, पुलिस चौकी प्रभारी बद्रीलाल यादव, समाजसेवी विनोद मीणा, महावीर प्रसाद माली सहित ग्रामवासियों द्वारा पुलिस चौकी परिसर में पौधारोपण किया गया। उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ में प्रिंसिपल प्रहलाद मीणा के सानिध्य में स्कूल में पौधारोपण किया गया। विनोद मीणा ने पशु चिकित्सा उपकेंद्र पनवाड़ में भी पौधारोपण किया। इस दौरान चंद्र प्रकाश तोतला, ओम प्रकाश योगी, गजराज सिंह, जगदीश शास्त्री, कानाराम मीणा, ओमप्रकाश रेगर थे। सरपंच ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी। इससे पहले राज्य सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से पनवाड़ पंचायत क्षेत्र में 1500 पौधे लगाए जा चुके हैं। इसी प्रकार मां बीजासन गौशाला में भी पौधारोपण किया गया। गौसेवक परमेशवर खटीक ने बताया कि 9वी वाहिनी के बल सदस्यों द्वारा कमांडर अनिल बाली की अगुवाई में पौधारोपण किया गया।
यहां सहायक कमांडेंट आनंद सिंह रावत एवं अन्य बल सदस्यों द्वारा पौधारोपण की शुरुआत की गई। गौशाला में 200 पौधे लगाए। सीआईएसएफ 9वी वाहिनी द्वारा इस वर्ष 15 अगस्त तक 1500 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं।


