Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली पुलिस ने जब्त की ट्रेवल्स कंपनी की बस

देवली पुलिस ने जब्त की ट्रेवल्स कंपनी की बस

गत 20 मई को दर्ज हुआ था मामला


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाने में गत 20 मई को दर्ज हुए लापरवाहीपूर्वक बस चलाकर दुर्घटना कारित करने के मामले में पुलिस ने एक ट्रेवल्स कंपनी की बस को जब्त किया है।

अनुसंधान अधिकारी लक्ष्मण सिंह के अनुसार मामले में गिरिराज बंजारा ग्राम पाटड़ी थाना हरनावदाशाहजी तहसील छीपा बड़ोद जिला बारां ने प्रकरण दर्ज कराया था। इसमें बताया कि इसी वर्ष 14 मार्च को उसके पिता शंकर लाल 9 से 9:30 गणेश ट्रेवल्स की बस में जयपुर से रवाना हुए। इस दरमियान बस परिचालक ने यात्रियों को बस की छत पर बिठा दिया और कहा कि कुछ दूरी के बाद वह बस में बिठा लेगा। लेकिन परिचालक ने ऐसा नहीं किया। वहीं देवली में दौलता मोड पुलिया से पहले हादसा हो गया। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाई। जिससे उसके पिता बस से गिर गए और गंभीर घायल हो गए। जिनका मानसिक संतुलन खत्म हो गया और रीड की हड्डी टूट गई।

मामले में पुलिस ने गणेश ट्रेवल्स की बस को ज़ब्त किया है और पुनीत स्वामी पुत्र बंशीधर स्वामी निवासी चिड़ावा जिला झुंझुनू को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d