Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली व दूनी में हुई स्वतंत्रता दिवस तैयारी की बैठक

देवली व दूनी में हुई स्वतंत्रता दिवस तैयारी की बैठक


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीओ दुर्गा प्रसाद मीणा की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह में ध्वजारोहण सुबह 9 बजे उपखंड अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उपखंड अधिकारी ने सभी कार्यालय के संस्था प्रधानों को सुबह सवा 8 बजे तक अपने कार्यालय भवनों पर झंडारोहण करने को कहा। समारोह में होनेे वाले मार्चपास्ट, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, उपखंड अधिकारी का उद्बोधन, प्रतिभा सम्मान तथा प्रशस्ति पत्र वितरण, राष्ट्रभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी बैठक ली

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में तहसीलदार रामसिंह मीणा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारी बैठक हुई। इसमें नगर पालिका क्षेत्र दूनी के राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सभी संस्था प्रधानों ने भाग लिया।

प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि बैठक में नगर पालिका मंडल दूनी द्वारा पेयजल, बैठक व्यवस्था, मिठाई वितरण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने व प्रतिभाओं का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान हरियाली तीज पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d