Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusiness11 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प

11 अगस्त को लगेगा नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में आगामी 11 अगस्त को दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल देवली नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प आयोजित होगा।

यह कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। कैम्प में लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) आयोजित होगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह शिविर सुबह 10 से दोपहर एक बजे आयोजित होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकते हैं। उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। वहीं रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। उल्लेखनीय है कि विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। जिसका वे लाभ उठा सकते हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d