Deoli News 8 अगस्त ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग जयपुर ने गुरुवार को टोंक समेत कई जिलों में बारिश का ” ओरेंज अलर्ट ” जारी किया।
चेतावनी के मुताबिक नागरिकों से किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने को कहा है। जारी अलर्ट के मुताबिक टोंक, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, सीकर, चूरू, झुंझुनूं समेत जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम या भारी वर्षा होने की संभावना है। चेतावनी के मद्देनजर जलभराव हो सकता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। ये अलर्ट आगामी तीन घण्टों के लिए है।



