Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमहिला किसानों को प्रशिक्षण, आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी हुई

महिला किसानों को प्रशिक्षण, आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी हुई


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत डाबर कला में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से महिला कृषक प्रशिक्षण शिविर हुआ। इसमें महिला कृषकों को विभागीय जानकारी के साथ खरीफ की फसलों में कीट व्याधि की जानकारी दी गई।

इसी तरह फसल बीमा व तकनीकी खेती की जानकारी देते महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में 50 महिला किसानों ने भाग लिया। महिला किसानों को प्रशिक्षण देने के बाद ग्राम पंचायत परिसर में पौधारोपण भी किया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित सहायक कृषि अधिकारी लेखराज बैरवा, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक प्रहलाद गुर्जर, कृषि पर्यवेक्षक जयसिंह मीणा, डाबर कला सरपंच शंकर लाल, ग्राम रोजगार सहायक महावीर सुवालका, पंचायत शिक्षक रामरतन कुमावत, ग्रामीण सांवरा लाल गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

आदिवासी दिवस पर विचार व्यक्त किए

राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस पर वैचारिक संगोष्ठी हुई। यह प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा व डॉ. वंदना यादव के मार्गदर्शन में हुआ।

प्राचार्य ने कहा कि आदिवासी समुदाय को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने की आवश्यकता के साथ मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, चिकित्सा के साथ जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता है। इस दौरान सत्यनारायण मीणा सुमन मीणा निशा मीणा डॉ. निमिष गुप्ता, अनंत चौधरी, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, डॉ. ज्योति गुप्ता आदि ने भी विचार व्यक्त किए। यहां कविता पाठ भी किए गए। कविताओं के माध्यम से आदिवासी वर्ग की समस्याएं भी बताई गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने भी अपने विचार रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d