Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsहिंदुओं को भारत में शरण दे और जान-माल की सुरक्षा कराएं

हिंदुओं को भारत में शरण दे और जान-माल की सुरक्षा कराएं

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बांग्लादेश में हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की जान, माल व महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर निखिल भारत बंगाल समन्वय समिति व सर्व  हिन्दू समाज की ओर से सोमवार को राष्ट्रपति के नाम देवली एसडीओ को ज्ञापन सौपा गया है।

ज्ञापन में बताया कि पिछले कई दिनों से बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध समेत अन्य अल्पसंख्यक वर्ग पर क्रूर हिंसा की जा रही है। वहां सरकार की अस्थिरता के बाद लूटपाट, आगजनी, हत्याएं आम हो गई। महिलाओं, बच्चों व लोगों पर सरेआम हिंसा की जा रही है। हिंदू समुदाय के लोगों को टारगेट बनाकर उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उक्त सभी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। जिसे देखकर हिंदू समाज में गहरी नाराजगी है और हृदय द्रवित है। उन्होंने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा की है कि हिंदू समेत अल्पसंख्यक वर्ग को सुरक्षा दी जाए। वहीं ज्ञापन में राष्ट्रपति से हिंदू समुदाय के लोगों को शरण देने एवं बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहां रह रहे हिंदू वर्ग के लोगों की जान माल की सुरक्षा करने की मांग की है। इससे पहले लोग मुख्य बाजार से नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।

वक्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म के लोगों को बेवजह लक्ष्य बनाकर उन पर क्रूर हिंसा की जा रही है, जो कि अनुचित है। ज्ञापन सौपने में समन्वय समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मंडल, महावीर सिंह, उमाशंकर खूटेटा, सत्यनारायण साहू, परितोख विश्वास, रणजीत, सुखलाल समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d