शाम तक जारी रह सकता है रुक-रुककर बारिश का दौर
Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी ओरेंज अलर्ट के चलते सुबह से मौसम बारिश जैसा बना रहा। वहीं सुबह 10 बजे शहर में अंधेरा छा गया।
करीब 11 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई, जो बाद कभी हल्की तो कभी मध्यम वर्षा का दौर चला। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर 12 बजे कुछ समय तक तेज वर्षा का दौर चला, जो बाद में बूंदाबांदी में बदल गया। वर्षा का पानी सड़कों पर बह निकला और नालियां उफ़न पड़ी। मानसून की बड़ी टर्फ अभी टोंक, केकड़ी जिलों के ऊपर से गुजर रही है। पूर्वानुमान है कि अपरान्ह बाद शहर और आसपास क्षेत्रों में तेज, मध्यम वर्षा का दौर चल सकता है, जो शाम तक भी जारी रह सकता है। जिला कलक्टर के आदेश अनुसार स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। वही सुबह से चली बारिश की वजह से व्यापारियों का रक्षाबंधन का धंधा प्रभावित हो गया। उधर, बीसलपुर डेम का जल स्तर दोपहर 12 बजे तक आरएल 312.27 मीटर पहुंच गया। वहीं त्रिवेणी 2.70 मीटर के गेज पर बह रही है।



