Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसब्जी मंडी के बाहर गंदगी अंबार, सड़क दबने से हुआ हादसे

सब्जी मंडी के बाहर गंदगी अंबार, सड़क दबने से हुआ हादसे


Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित सब्जी मंडी के बाहर गंदगी, कीचड़ से हालात खराब हो गई है। अब यह गंदगी सड़क पर फैलने लगी है। लोगों ने बताया कि यहां सब्जी मंडी के बाहर सीआईएसएफ की दीवार के समीप खाली भूखंड है।

जहां फल, सब्जी के अपशिष्ट डालने से बहुत अधिक गंदगी फैल गई। इन पर मवेशी व सुअर विचरण कर रहे हैं। जिनकी वजह से यह गंदगी अब सब्जी मंडी के मुख्य सड़क पर आने लगी है। इससे मंडी जाने वाले लोग परेशान है। बारिश से कीचड़ हो गया।

सड़क दबने से हो रहे हादसे

पुराने अजमेर-कोटा मार्ग मालेड़ा रपट के पास सड़क बारिश में दब जाने की वजह से रोजाना छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि पहले किसानों ने यहां से सड़क काटकर पाइप निकाले थे। लेकिन उसके बाद सड़क को अच्छे से दबाकर नहीं बनाया गया।

जिसकी वजह से बारिश में सड़क बैठ रही है। यह सड़क दो तीन जगह बैठ गई। सोमवार सुबह गावड़ी से ईंट भरकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली इन गड्डो में असंतुलित होकर पलट गई। हालांकि चालक व उसमे बैठा एक व्यक्ति सुरक्षित बच गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d