हरिद्वार वन टीम ने जहाजपुर में की करवाई
Jahazpur News 12 अगस्त (आज़ाद नेब) वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली की गुप्त सूचना के आधार पर हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने जहाजपुर से मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की तस्करी के मामले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग के रेंजर जोगेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली की सूचना के आधार पर रविवार को हरिद्वार वन प्रभाग की टीम ने मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की तस्करी के मामले जहाजपुर की वाल्मीकि बस्ती में दीपक घारू के मकान में छापेमारी की। लेकिन वहां से कोई भी बरामदगी नहीं हुई। लेकिन टीम उसको गिरफ्तार कर हरिद्वार उत्तराखंड ले गई। हरिद्वार वन प्रभाग रेंजर शैलेंद्र नेगी ने बताया कि सूचना पर एक टीम द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी के लिए अभियान चलाया गया। इसी दौरान विष्णु घाट के समीप बस्ती से आफताब पुत्र भूरा निवासी जिला रामपुर उत्तर प्रदेश की तलाशी लेने पर उसके पास से 285 नग हत्था जोड़ी बरामद हुआ।
आरोपी से पता चला कि वह कई राज्यों के वन्यजीव तस्करों के साथ मिला हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की सूचना पर टीम ने जहाजपुर में भी छापेमारी की कार्रवाई की। लेकिन यहां कुछ नही मिला। मॉनिटर लिजर्ड भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 संशोधित 2023 के अनुसूची-1 में दर्ज है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जबकि आरोपी आफताब खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी संदीप शर्मा, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली के अधिकारी व हरिद्वार रेंजर शैलेन्द्र नेगी, जहाजपुर रेंजर जोगेंद्र सिंह शेखावत मौजूद थे।
यह है मॉनिटर लिजर्ड या गोह
गोह सरीसृपों के स्क्वामेटा गण के वैरानिडी कुल के जीव हैं। जिनका शारीरिक स्वरूप छिपकली की तरह है, लेकिन ये उससे बहुत बड़े होते हैं। गोह छिपकली के निकट संबंधी हैं।



