अब इतने ही पानी की जरूरत
Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डेम अब जाकर आधा भरा है और पूर्ण जलभराव के लिए अब इतने ही पानी यानि 19 टीएमसी पानी की जरूरत होगी, जो अब थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है। फिर भी प्रकृति की नजाकत का कुछ नहीं कहा जा सकता।
सोमवार को पूरे दिन क्षेत्रों में हुई वर्षा से डेम में आवक बनी रही। बीते 24 घण्टों में 22 सेमी पानी की आवक हुई है। सोमवार सुबह 6 बजे डेम का लेवल आरएल 312. 25 मीटर था, जो मंगलवार सुबह 6 बजे आरएल 312.47 हो गया है। उम्मीद है आज डेम का जलस्तर आरएल 312.50 मीटर के आंकड़े को पार कर लेगा। इस दौरान डेम में 38.70 टीएमसी की क्षमता के मुकाबले 19.909 टीएमसी पानी का जलसंग्रहण हो चुका है, जो 51 फीसदी है। सोमवार को डेम पर 47 एमएम हुई। जबकि अब तक कुल 747 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है। बीसलपुर बांध भरने का क्षेत्र के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बार कैचमेंट एरिया ने बीसलपुर बांध को निराश किया है। जहां से आवक बेहद कम हुई है। अधिकांश डेम में आवक क्षेत्र बारिश से हुई है। बता दे की मौजूदा समय में बीगोद स्थित त्रिवेणी पर पानी का गेज 2.70 मीटर हैं। इस बार त्रिवेणी का गेज 3 मीटर भी नहीं कूदा।



