Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति देवली की ओर से भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को देवली भी बंद किया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस व प्रशासन की बैठक हो चुकी है।
वही सार्वजनिक घोषणा कर संघर्ष समिति लोगों से सहयोग देने की अपील कर रही है। दरअसल यह बंद एससी, एससी आरक्षण के उप वर्गीकरण के खिलाफ किया जा रहा है। संघर्ष समिति का कहना है कि एसटी, एससी में क्रीमीलेयर संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। जबकि दोनों वर्ग की जातिगत जनगणना कराकर उनकी संख्या में अनुपात आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए। वही दोनों वर्गों की अधिक पिछड़े व वंचित जातियों को ईडब्ल्यूएस की तरह 5 प्रतिशत का अलग आरक्षण दिया जाना चाहिए। इसी प्रकार सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय में एसटी, एससी, ओबीसी वर्गों के उचित प्रतिनिधित्व में जजों की नियुक्ति करने की भी संघर्ष समिति की मांग है। इसके अलावा कॉलेजियम व्यवस्था समाप्त करने, भारतीय न्यायिक सेवा गठन करने, विश्वविद्यालय में एसटी, एससी, ओबीसी के लोगों को नियुक्त करने एवं एसटी, एससी समुदाय में वर्गीकरण नहीं करना मांग है।
समिति का कहना है कि जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से लोग बाबा मंडी से जुलूस के रूप में निकलकर देवली बंद के लिए बाजारों में निकलेंगे। संघर्ष समिति ने आमजन से सहयोग करने की बात कही है। उधर, लॉ इन ऑर्डर के लिहाजा पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहेगा।


