Deoli News 21 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय आईटीआई ऊँचा में रिक्त सीटों पर ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश प्रभारी ने बताया कि आईटीआई में सत्र 2024-25 में रिक्त रहे स्थानो के लिए एनसीवीटी योजनान्तर्गत प्रवेश के लिए ऑफलाईन प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in/E-Mitra कियोस्क के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि 28 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। वहीं भरे हुए आवेदन पत्र मय दस्तावेज (फोटो प्रति 29 अगस्त शाम 5 बजे तक संस्थान में व्यक्तिगत उपस्थित होकर जमा करवा सकते हैं। जबकि 30 अगस्त शाम 5 बजे तक चयनित अभ्यर्थियों की नियमानुसार मेरिट जारी कर नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इसी तरह 31 को दोपहर 11 बजे बजे से आवेदन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेज से जांच कर अभ्यर्थियों को मेरिट अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। प्रभारी ने बताया कि प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष हैं।

इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेट मैकेनिक डीजल, आर एण्ड एसी के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण हैं। जबकि वेल्डर व्यवसाय के लिए शैक्षणिक योग्यता 8 वीं उत्तीर्ण हैं। महिला अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा।


