Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि उपज मंडी समिति देवली में हम्माल व पल्लेदार संघ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के काम नहीं करेगा।
यह जानकारी पल्लेदार संघ अध्यक्ष ने सचिव कृषि उपज मंडी को दी है। लिहाजा कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कृषि जिंसों की नीलामी का कार्य बंद रहेगा। यह जानकारी कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने दी।


