Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में बहन की मौत, भाई घायल हुआ

सड़क हादसे में बहन की मौत, भाई घायल हुआ


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर जूनिया गांव के कट के समीप सड़क पार करते वक्त मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से 12 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई।

जबकि उसका भाई गंभीर घायल हो गया। घाड़ थाना प्रभारी छोटूलाल के अनुसार मंगलवार को जूनिया निवासी व 12 वर्षीय भावना पुत्री नारायण गुर्जर व उसके बड़े पिताजी का पुत्र सुनील पुत्र रामप्रसाद गुर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान किसी वाहन की टक्कर से भावना की मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बाद में टोंक रैफर किया गया। बताया गया कि मृतक बालिका कक्षा 8 की छात्रा थी। वहीं छात्रा का दूनी में ननिहाल है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d