Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsखड़ी बस की बैटरी चोरी हुई, रिपोर्ट दी

खड़ी बस की बैटरी चोरी हुई, रिपोर्ट दी


Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी ज्योति कॉलोनी में खड़ी बस की बैटरी चुराकर ले जाने का मामले सामने आया है। मामले में पीड़ित ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दी है।

यह रिपोर्ट कोटा रोड निवासी सेवानिवृत्ति डाकपाल गंगासिंह मीणा ने दी। रिपोर्ट में बताया कि उनकी बस ज्योति कॉलोनी स्थित वात्सल्या धाम परिसर में खड़ी थी। गत 29 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने बस में लगी बैटरी चुरा ली। वारदात का पता शुक्रवार सुबह ड्राइवर के पहुंचने पर लगा। रिपोर्ट में बताया कि बस जिस जगह खड़ी रहती है। उसके समीप एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। यदि फुटेज की जांच की जाए तो वारदात का सुराग लग सकता है। रिपोर्टकर्ता के पुत्र शिवपाल मीणा ने बताया कि यह बस पिछले काफी समय से प्रतिदिन यही खड़ी की जाती थी। जिसकी चोर बैटरी चुराकर ले गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d