Deoli News 2 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में एक बार फिर पानी की आवक होने लगी है। बांध का जलस्तर अब कछुआ चाल से ही सही, लेकिन बढ़ रहा है।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक सोमवार दोपहर 2 बजे इस जलस्तर के अनुरूप बांध में 32.498 में टीएमसी हो चुका है। वही बांध में अब तक 83.97 फीसदी पानी एकत्र हो चुका है। उधर, बीसलपुर बांध के मुख्य आवक स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी केंद्र पर नदी 2.90 मीटर के बहाव पर बह रही है। त्रिवेणी पर 10 सेंटीमीटर बढ़ी है। इधर, रविवार रात शहर में भी मध्यम दर्जे की बारिश हुई। यह बारिश करीब एक सप्ताह बाद हुई है।


