देवली में कंप्यूटर शिक्षकों की संगोष्ठी हुई
Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद ओमप्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली में सोमवार को पुस्तकालय एवं कक्षा कक्ष का लोकार्पण विधायक गोपीचंद मीणा जहाजपुर कोटडी के द्वारा किया गया।

विधायक ने मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल शर्मा प्रधान पंचायत समिति जहाजपुर, विशिष्ट अतिथि सरपंच अशोक कुमार मीणा, बृजराज खींची भाजपा मंडल अध्यक्ष गाडोली, मोहन सिंह पूर्व प्रधान पंचायत समिति जहाजपुर, रमेश चंद्र मीणा पूर्व डीआर भीलवाड़ा थे। यहां पुस्तकालय एवं दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण अथितियों द्वारा फीता काटकर किया गया।प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने विधायक से विद्यालय में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि विज्ञान प्रयोगशाला एवं गणित अतिरिक्त विषय के रूप में स्वीकृत करने तथा प्रार्थना स्थल हेतु टीनशेड की मांग रखी। विधायक ने सभी मांगों को स्वीकार कर जल्द पूरी करने की घोषणा की। कार्यक्रम संचालन कैलाश मीणा, उप प्रधानाचार्य ने किया। कार्यक्रम में रामसिंह मीणा प्रधानाचार्य अमरवासी, भामाशाह शिवलाल प्रतिहार, राम दयाल कमांडेंट, रामदयाल सूबेदार, सुंदर सिंह आदि थे।

देवली ब्लॉक के कंप्यूटर शिक्षकों की संगोष्ठी हुई
वरिष्ठ एवं बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक केडर की पुनः समीक्षा करवा केडर संशोधन व केडर विस्तार को लेकर पिछले दिनों देवली ब्लॉक के कंप्यूटर शिक्षकों की संगोष्ठी हुई। इसमें शिक्षकों के केडर विस्तार व वेतन विसंगति सहित 15 सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय कंप्यूटर शिक्षक सम्मेलन के आयोजन पर गई चर्चा। संगठन ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल मीणा ने यह दी जानकारी है। इस दौरान उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा व समस्त कंप्यूटर अनुदेशक मौजूद थे।



