Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsसीबीईओ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण

सीबीईओ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीमा पाराशर ने एसीबीईओ द्वितीय प्रधान लाल मीणा के साथ निरीक्षण किया।

सीबीईओ ने विद्यालय के स्वच्छ, हराभरा व शांत वातावरण देखा और प्रशंसा जाहिर की। उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार ने बताया कि सीबीईओ ने कक्षा शिक्षण, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, ब्यूटी एंड वैलनेस लैब, वर्कबुक आधारित शिक्षण, पुस्तकालय रजिस्टर, टीचर अटेंडेंस रजिस्टर मिलान आदि का निरीक्षण किया। वहीं एक अगस्त से शुरू हुए स्वच्छता पखवाड़ा की गतिविधियों की जानकारी ली। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि ब्यूटी एंड वैलनेस क्लास में छात्राओं से ब्यूटी पार्लर व्यवसाय में कैरियर के बारे में जानकारी दी। कक्षाओं में विद्यार्थियों से प्रश्न किए। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य सत्यनारायण तिवाड़ी प्राध्यापक सीमा शेर, शांतिलाल शर्मा, लादूलाल मीणा आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d