Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpप्रत्याशी के चयन पर ध्यान न दे, बल्कि पार्टी की मजबूती के...

प्रत्याशी के चयन पर ध्यान न दे, बल्कि पार्टी की मजबूती के लिए जुटे कार्यकर्ता- प्रदेशाध्यक्ष

मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री ने उपचुनाव के मद्देनजर मंडल अध्यक्षों की बैठक ली


Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा के आगामी उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पार्टी प्रत्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री आवास में देवली उनियारा क्षेत्र के बीजेपी शहर एवं देहात मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार सुबह 11 शुरू हुई बैठक अपराह्न 3 बजे तक चली। बैठक में मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महामंत्री दामोदर अग्रवाल, श्रवण सिंह बगड़ी समेत पदाधिकारी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र व बूथ मजबूत करें। पिछले चुनाव में जिन बूथ पर भाजपा को हार मिली है, वहां कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को मजबूत करें। विकास के मुद्दे पर मंडल अध्यक्ष पार्टी का नाम आगे रखें। वही भाजपा किसे प्रत्याशी बनाते हैं, इस संबंध में कार्यकर्ताओं को ज्यादा विचार नहीं करना चाहिए, बल्कि पार्टी आलाकमान जो भी प्रत्याशी बनाती है, कार्यकर्ताओं व नेताओं को पार्टी को सर्वोपरि मानते हुए उसी प्रत्याशी के साथ लगना चाहिए है। उन्होंने कहा कि टिकट फाइनल करने का अधिकार राष्ट्रीय स्तर पर होता है। इस दौरान सबसे बड़े मंडल दूनी में संयोजक लगाकर इसे विभाजित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की पदाधिकारियों ने बात कही। यहां दूनी मंडल में 72 बूथ है, जो सर्वाधिक है। इस दौरान प्रत्येक शहर मंडल व देहात मंडल के अध्यक्षों से मुख्यमंत्री ने पांच-पांच मिनट बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष स्वयं को कमजोर नहीं समझे।

वह आमजन व कार्यकर्ताओं के काम प्रमुखता से कराए। यदि अध्यक्ष की सुनवाई नहीं होती है तो पदाधिकारी को शिकायत करें। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारी को कहा गया कि वह जिस भी क्षेत्र में जाए, वहां के मंडल अध्यक्षों से मिले एवं उन्हें पूर्व सूचना दें। इस दौरान देवली मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी समेत सातों मंडल के अध्यक्ष मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d