Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत दूनी पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास के एक आरोपी समेत 5 नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देश पर चलाए जा रहे उक्त अभियान के तहत डीएसपी रामसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गत दिनों एक हत्या के प्रयास के फरार मामले में सांखली, दूनी की मीणा कॉलोनी निवासी नवदीप पुत्र राजाराम मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इसी तरह जिले नशाबंदी अभियान के तहत पुलिस ने निवारिया थाना दूनी निवासी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र शंकर माली, पंकज पुत्र गोपीलाल सेन, मनोज उर्फ मोनू पुत्र जगदीश बलाई, विनोद उर्फ कालू पुत्र रमेश गोस्वामी व पृथ्वीराज उर्फ टोनु पुत्र मदनसिंह दरोगा सभी निवासी निवारिया को नशा करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि नशेड़ियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।
इसी तरह थाना पुलिस ने न्यायालय एमजीएम कोर्ट दूनी की ओर से मै. राजमल बनाम डच कंपनी वगैरा केस में जारी 10 वर्ष से पेंडिंग स्थाई वारंट का अन्य तरीके से निस्तारण करवाया है।


