Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskप्रतिमा स्थापना के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

प्रतिमा स्थापना के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू

शहर में निकाली शोभायात्रा


Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में देवली में शनिवार को 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हुआ।महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक दस दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव का आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली व शहर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की। वहीं अग्रवाल धर्मशाला से दशहरा मैदान टीनशेड तक भगवान गणेश की बैंडबाजो के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार रात सुंदर काण्ड मण्डली द्वारा सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन होगा। जिसमें आसपास व शहर की सुंदरकांड मंडलिया सम्मिलित होगी। दस दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शोभायात्रा में दुर्गावाहिनी से मनीषा, नेहा, कविता, राजकुमारी, उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, प्रमोद मंगल, सुरेंद्र डीडवानिया, दिनेश जैन, अशोक मंडल, प्रहलाद सेन, तेजेंद्र पारीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d