Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए- सांसद अग्रवाल

कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए- सांसद अग्रवाल

संगठनात्मक बैठक हुई


Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री व भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल सक्रिय हो गए हैं। पार्टी के निर्देश अनुसार व प्रत्येक कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति का आकलन कर रहे हैं। इसे लेकर देवली भाजपा शहर मंडल की उप चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार रात संघटनात्मक बैठक हुई।

भाजपा मंडल के कार्यकारिणी सदस्यो, पदाधिकारियो, मोर्चा अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजको, बूथ अध्यक्षो, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यो, सरपंचो, पूर्व सरपंचो, जनप्रतिनिधियो व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से उन्होंने बातचीत की। अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने बूथ को मजबूत करने का आव्हान किया। वहीं सदस्यता अभियान को लेकर भी सांसद ने अधिकाधिक पार्टी सदस्य बनाने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत मेहता, विस्तारक प्रभारी वेदप्रकाश खटीक, देवली नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, भाजपा शहर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने अपने विचार व्यक्त किए।

प्रत्याशी पार्टी तय करेगी

इसी प्रकार देवली देहात मंडल की बैठक सिरोही देहलवाल जी जाट धर्मशाला में हुई। भाजपा प्रदेश महामंत्री और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल मुख्य वक्ता थे। विधानसभा प्रवासी प्रभारी वेद प्रकाश, मंडल विस्तारक मोहन सिंह मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष छीतर डागर, अजय सिंह थे। अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता उपचुनाव की तैयारी में जुट जाए। प्रत्याशी पार्टी तय करेगी। जिसे भी टिकट मिले, उसे जिताना है।

यहां किसान मोर्चा अध्यक्ष ऋतुराज गुर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष लालाराम गुर्जर, सीआर शिवराज सिंह, महामंत्री जयसिंह कछावा, मदन धाकड़, राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, राजेश गुर्जर, देवलाल गुर्जर, मंत्री नंदलाल माली, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद माहुर, रामदेव धाकड़, महवीर सैनी, सुमित नामा आदि थे। इस दौरान सांसद ने पोधारोपण कर देहलवाल महाराज के दर्शन किए। गौरतलब है कि देवली-उनियारा से लगातार दो बार चुनाव हार चुकी भाजपा इस बार सीट निकालने के लिए पूरी कोशिश में जुटी है। लेकिन बता दे कि यह सब बीजेपी के प्रत्याशी पर निर्भर रहेगा। यदि पार्टी आनन फानन में प्रत्याशी का चयन करती है तो उसे हार की हैट्रिक का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d