Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली दाधीच समाज की ओर से बुधवार को वंश कुलमणि के जनक महर्षि दधीचि की जयन्ती गंगागुरिया हनुमानजी मंदिर परिसर मनाई गई।
इसमें माँ भगवती दधिमति व महर्षि दधीचि का समाज के लोगों की उपस्थिति में विधि विधान से पूजन आचार्य बनवारी दाधीच ने किया। वही आरती पुष्पाजंलि, पुण्य वाचन का श्रेष्ठ अनुष्ठान किया गया। इसके बाद समाज की बैठक भी हुई। जिसमें प्रतिवर्ष की तरह समाज की नई कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से चुनाव हुए। इस दौरान समाज के हरिशंकर दाधीच ने राजकुमार दाधीच का नाम अध्यक्ष पद के लिए रखा। वहीं समाज के उपस्थित लोगों ने समर्थन व्यक्त कर राजकुमार दाधीच (सेवानिवृत्त बैंक) प्रबंधक को दाधीच हित कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह महेश दाधीच को मंत्री पद व हेमेन्द्र दाधीच को कोषाध्यक्ष पद का पुनः दायित्व दिया गया। समाज द्वारा अक्षिता दाधीच पुत्री महेश पंचोली का कविता लेखन मे उपखण्ड स्तर पर सम्मान होने पर सम्मान किया गया। समाज की सामूहिक प्रसादी का भी आयोजन हुआ।



