Deoli News 12 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार रात नन्हे नन्हे बच्चो ने वेशभूषा प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस दौरान गणेश महोत्सव में बुधवार रात को बच्चे मनमोहक भगवान की वेशभूषा में सज धजकर आए। बच्चे भगवान शिव, राम, श्रीकृष्ण व बच्चियां भी राधा रानी, मां सरस्वती, सीता बनी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि माया सुवालका व मुख्य अतिथि इनर व्हील क्लब की नेहा जैन, सोनू चौधरी, वर्षा मंगल, अन्नू शर्मा का दुर्गा वाहिनी की मनीषा, नेहा, कविता, रेणु, राजकुमारी ने स्वागत किया। बच्चो ने चम्मच रेस, कुर्सी रेस जैसे खेलो में भाग लिया। क्लब के द्वारा दस दिवसीय कार्यक्रम में पानी की व्यवस्था क्लब द्वारा रहेगी। अतिथियों के द्वारा सभी बच्चो को उपहार दिया गया। मंच संचालन सुरेंद्र डिडवानिया ने किया।
कार्यक्रम में प्रखंड मंत्री विशाल राव, जसवंत सिंह, जितेंद्र चौधरी, संजय सिंहल, अशोक दुबे, हनुमान बालसोरा, दिनेश जैन, भागचंद सेन, बजरंग दल से खेमचंद, गोविंद, दीपक, नितेश, जितेंद्र मेंहता, कमल, मयंक, रोहित, योगेश, अजय सहित उपस्थित थे।


