Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमांग : ईआरसीपी प्रस्तावित नहर का हो पुनः सर्वेक्षण

मांग : ईआरसीपी प्रस्तावित नहर का हो पुनः सर्वेक्षण

काश्तकारों ने पूर्व कृषि मंत्री सैनी को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 17 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी तहसील क्षेत्र के चाँदसिंहपुरा, हनुमानपुरा, निवारिया, नया गांव गोठड़ा, गांधीग्राम, कंवरपुरा व बालापुरा के दर्जनों किसान क्षेत्र से गुजरने वाली राजस्थान पूर्वी नहर परियोजना के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर चिंतित है।

परियोजना की प्रस्तावित नहर के प्रारूप का पुनः सर्वेक्षण करने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी को ज्ञापन सौपा है। इन गांवों के करीब 3 दर्जन किसानों ने सैनी को उनके आवां निवास पर पहुँचकर नहर के पुनः सर्वेक्षण कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री सैनी ने किसानों की समस्या को देखते हुए राज्य के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पत्र लिखा है। वहीं सर्वहित को ध्यान रखते हुए तकनीकी खामियां दूर करने के लिए मंत्री से फोन पर बात भी की।निवारिया सरपंच के साथ ज्ञापन देने आए रामदेव गुर्जर, जगदीश पटेल, बिरदी चंद, राजूलाल, कल्याणमल सहित दूनी क्षेत्र के कई काश्तकारों ने बताया कि गलवा बांध से बीसलपुर बांध तक ईआरसीपी परियोजना के तहत बनने वाली नहर का दुबारा सर्वे करवाए जाने की जरूरत है। पूर्व सर्वे अनुसार नहर बनाने से किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है।

नए सर्वे में उक्त नहर को ग्राम पंचायत घाड़ के ज्योतिपुरा पहाड़ से नीचे-नीचे नोगजा होते हुए चाँदली की ओर ले जाया तो किसानों को राहत मिल सकती है। इसमें काफ़ी हद तक किसानों को मुआवज़ा देने से भी बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d