Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeInspectionअवैध शराब की ब्रांच बंद करवाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

अवैध शराब की ब्रांच बंद करवाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

मृत पशु डालने के मामले में अधिशासी अधिकारी पहुंचे मौके पर


Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में संचालित शराब की अवैध ब्रांच बंद करवाने की मांग को लेकर बुधवार को पनवाड़ के ग्रामीणों ने पुलिस वृत्ताधिकारी रामसिंह जाट को ज्ञापन सौपा है।

ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित समय के बाद भी पनवाड़ रोड पर शराब की दुकानें संचालित होती है। जिससे यहां आए दिन झगड़े होते हैं। वहीं यहां से गुजरने वाली महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। पास ही दो स्कूल संचालित है। यहां छोटे बच्चों पर कुप्रभाव पड़ रहा है। पुलिस वृत्त अधिकारी रामसिंह ने आश्वासन दिया है कि कार्रवाई कर इन्हें बंद करवाया जाएगा। ग्रामीणों में महेंद्र लक्षकार, सुरेश अजमेरा, प्रभुलाल मीणा, रामदेव, भारत सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इससे पहले पनवाड़ में कचरा एवं मृत जानवरों को मॉडल स्कूल के पास डालने के विरोध के बाद बुधवार को देवली नगर पालिका के ईओ पवन कुमार शर्मा, एसआई कुलदीप सिंह समेत पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

जहां ग्रामवासियों से वार्तालाप के बाद सहमति बन पाई। इस दौरान नगर पालिका द्वारा जेसीबी मंगवा कर मृत गायों का निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कचरा वाहनों को ढककर ले जाने, कचरा डिपो में कचरा नहीं जलाने, मृत पशुओं को गड्ढा खोदकर जमीन में दफनाने एवं कचरा डिपो पर जाने वाले मार्ग पर बोर्ड लगाकर फोन नंबर अंकित करने की मांग रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d