Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फसल खरीफ 2021 की गिरदावरी ऑनलाइन एप में अपेक्षित संशोधन की मांग को लेकर राजस्थान पटवार संघ उप शाखा देवली ने बुधवार को प्रमुख शासन सचिव के नाम देवली एसडीओ मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा है।
वही उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया कि गत 22 अगस्त को अतिरिक्त भू प्रबंधन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विभिन्न संशोधन बिंदुओं पर सहमति हुई। ज्ञापन में बताया की लोकेशन बफर 50 मीटर के स्थान पर 350 मीटर किए जाने, लोकेशन डिसएबल का ऑप्शन पटवारी स्तर पर करने, पटवारी द्वारा किसान की गिरदावरी सत्यापन करते समय लोकेशन की बाध्यता को हटाने, लोकेशन पर जाकर गिरदावरी करते समय सुरक्षा की दृष्टि से महिला पटवारी के लिए विभाग से आवश्यक निर्देश जारी किए जाने के साथ एप पर कार्य की गति बढ़ाने पर सहमति हुई थी। लेकिन 25 दिन बाद भी उक्त ऑनलाइन एप में संशोधन नहीं हुआ। लिहाजा ऐसी स्थिति में गिरदावरी कार्य किया जाना संभव नहीं है।
इसके विरोध में पटवार संघ ने 17-18 सितंबर को पेन डाउन स्ट्राइक करते हुए उपखंड मुख्यालय पर धरना दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान पटवार संघ के सुशील जैन, पंकज जैन, मुकेश मेघवंशी, दिनेश, मनोज कीर, कमल शर्मा द्वारका खारोल, धर्मपाल, गिरिराज नागर समेत पटवारी मौजूद थे।


