Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत निगम के 132 केवी जीएसएस देवली पर आवश्यक मरम्मत व रखरखाव को लेकर 19 सितंबर सुबह 9 से 10 बजे तक पूरे देवली शहर, जयपुर रोड, पनवाड़, सावतगढ़, ओम मेटल फीडर व रीको औद्योगिक क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक देवली गांव, कासीर, राजमहल, देवीखेड़ा, गावड़ी, चाँदली, पोल्याड़ा, निवारिया एवं आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी निगम के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर ने दी।


