Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) में नए प्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ। इस दौरान द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने नए प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। संस्थान के सह अधिष्ठाता डॉ. अंकित चौकडीवाल जी कार्यक्रम का अभिवादन किया तथा शैक्षिक प्रभारी डॉ. बीएस मीणा ने सभी गतिविधियों से अवगत कराया। यहां महाविद्यालय के सभी कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
68 वीं टोंक जिला स्तरीय बास्केटबाल क्रीडा प्रतियोगिता 14 वर्ष छात्र-छात्रा का समापन समारोह शहीद सोहनलाल वर्मा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली में हुआ। कार्यक्रम में अतिथि बास्केटबॉल क्लब अध्यक्ष मोतीलाल मीणा, गौरी देवी पब्लिक स्कूल निदेशक मुकेश सैनी थे। मुख्य अतिथि रामराय मीना एसीबीईओ प्रथम थे। शारीरिक शिक्षक मुकेश प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में आदर्श देवली विजेता तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सांवतगढ़ उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में वनस्थली विद्यापीठ प्रथम तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सावतगढ़ उपविजेता रही।
प्रतियोगिता संयोजक राजेंद्र प्रसाद सुराणा व अनिल शर्मा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें कुल 158 खिलाड़ी थे। प्रतियोगिता में निर्णायक धनराज सुवालका , किशनलाल धाकड़, पारसमल जैन, रामावतार वैष्णव, जवाहरलाल कुमावत, राजेश शर्मा, राजेंद्र माहुर थे।


